सुषुप्ति, गहरी नींद व स्मृति एवं कर्मभोग
इन्द्रियाँ अपने विषयों का ज्ञान प्राप्त करती रहें, चित्त की उस अवस्था को जागृति कहते हैं , जो इस असत्य संसार में प्रवृति की अवस्था है ; इसी को भौतिकवादी असुरों के विकृत विज्ञान में चेतना कहा जाता है |
इन्द्रियाँ सो जाए किन्तु मन जागता रहे उसे स्वप्न कहते हैं | मन की सात्विकता के अनुसार स्वप्न की सत्यता होती है | सात्विक संस्कारों वाला मन स्वप्न में सु+अप्न अर्थात समस्याओं का अच्छा समाधान प्राप्त करता है | इसकी विधि लोमश संहिता में वर्णित है |
स्वप्न से निकलते समय जो अन्तिम स्वप्न होता है वही याद रहता है | सात घण्टे बारह मिनट की औसत निद्रा में वास्तविक सुषुप्ति अत्यल्प काल की होती है जिसके बाद स्वप्न का दीर्घकाल होता है, पुनः सुषुप्ति आती है | इस प्रकार इन्द्रियों की जागृति के स्तर का उतार-चढ़ाव होता रहता है, एक सीमा से अधिक ऊपर चढ़ने पर जागृति होती है |
मन भी सो जाय उसे सुषुप्ति कहते हैं, जिसमे सभी प्राणी ब्रह्मलोक में रहते हैं और शारीरिक एवं मानसिक थकान दूर करके नयी ऊर्जा प्राप्त करते हैं | अज्ञानी जीव सुषुप्ति में चित्त की निद्रावृत्ति को देखकर स्वयं को निद्रा में अनुभव करता है, सोचता है कि कुछ नहीं है, न तो मैं हूँ और न ही विश्व है | सुषुप्ति में भी जीव को आत्मज्ञान रहे तो अवस्था को समाधि कहते हैं | चित्त की ये चार अवस्थाएं हैं जिनका वर्णन योगवासिष्ठ में है |
आत्मा से संसर्ग के कारण जड़ चित्त में एक आभासीय मिथ्या चेतना होती है जो अज्ञानी जीव को वास्तविक चेतना प्रतीत होती है | असली चेतना तो आत्मा है, चित्त तो पूर्णतः जड़ है, अभ्यास की गुलाम है, जबतक बाह्य बल न लगे तबतक बदल नहीं सकती |
किन्तु अनन्त जन्मों के अभ्यास के कारण चित्त की जड़ आदतों से पिण्ड छुड़ाना जीव के लिए बड़ा ही कठिन है | विरले ही ऐसे भाग्यवान होते हैं जो पिछले जन्मों के पुण्य के कारण बिना कठिन क्रियायोग के समाधि तक पँहुच सकते हैं, अधिकाँश मनुष्य बिना कठोर क्रियायोग के ऐसा नहीं कर सकते |
संसार के सबसे बड़े पातकी हैं वे नकली गुरु जो बिना तपस्या के केवल बगुलाभगत वाले ध्यान या केवल नमाज या रविवार की प्रार्थना से ही मोक्ष का स्वप्न दिखाते हैं, करोड़ों लोगों को आत्मतत्व और ब्रह्म से दूर करने वाले ये नकली गुरु जन्म-जन्मान्तरों तक मनुष्य योनि नहीं पा सकते |
******************
निद्रा को योगसूत्र में पाँच कठिन दोषों में से एक माना गया है | गहरी नीन्द वालों की स्मृति कमजोर हो जाती है | इसलिए ब्रह्मचर्य आश्रम वालों को श्वाननिद्रा का आदेश दिया जाता था | किन्तु असुरों के डॉक्टर उल्टी बात कहेंगे |
ज्योतिष के अनुसार कर्मफल बली हों तो जागृत अवस्था में प्राप्त होते हैं, कमजोर हों तो स्वप्न में |
पिछले जन्मों के कर्मों का क्रियमाण फल ही वर्तमान जीवन में प्रारब्ध बनता है | उदाहरणार्थ, यदि बलवान धनयोग हो तो वास्तविक जीवन में धन मिलेगा, कमजोर धनयोग है तो स्वप्न में धन मिलेगा और जागने पर गरीबी !

Comments
Post a Comment
कानूनों से फर्क पङता है. किसी देश की अर्थव्यवस्था कैसी है जानना हो तो पता लगाओ की उस देश की न्याय प्रणाली कैसी है. देश में आर्थिक सामाजिक विकास तब तक नहीं हो सकता जब तक कि आतंरिक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी न हो.
राजनैतिक, आर्थिक, सामरिक-क्षमता में, अगर कोई देश अन्य देशों पर निर्भर रहता है तो उस देश का धर्म, न्याय, संस्कृति, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, अनुसंधान व जनता तथा प्राकृतिक संसाधन कुछ भी सुरक्षित नहीं रह जाता.
वही राष्ट्र सेक्युलर होता है, जो अन्य देशों पर हर हाल में निर्भर हो.