Posts

Showing posts from September, 2018

समलैंगिकता पर न्याय व्यवस्था का बंध्याकरण व समाधान

Image
जज समुदाय का मानना है कि - यौन एक प्राकृतिक आकर्षण है, दो वयस्क आपसी सहमति से यौन संबंध बना सकते हैं, नैतिकता की आड़ में किसी का अधिकार नहीं छीन सकते, व्यक्ति के पसंद की अनदेखी नहीं कर सकते, सबको यह स्वतंत्रता है कि उसे क्या चुनना है। समलैंगिक संबंध अपराध अब नहीं हैं, सरकार को किसी की जिंदगी में दखल का हक नहीं है। ऐसी ही कुछ मानसिकता का परिचय पांच न्यायाधीशों की खंड पीठ ने धारा 377 पर दिये हैं।  अब इन माननीय न्यायाधीशों से प्रश्न है कि :- १) यौन आकर्षण प्राकृतिक है तो समय सीमा क्यो नाबालिगों को भी स्वाभाविक इच्छा होती होगी? क्या उनके अधिकारों का हनन नहीं? २) स्वाभाविक यौन आकर्षण में समय की सीमा रखकर आखिर कौन से चरित्र का आप पाठ पढ़ा लेंगे?   आखिर बालिग होने पर उनको सब कुछ करने की स्वतंत्रता मिल ही जाएगी. ३) यौन आकर्षण प्राकृतिक है तो शम, दम आत्म संयम क्या पशुओं के लिये पारिभाषित है ? ४) क्या संयम के मार्ग पे चलने वाले लोग पशु माने जायेंगे?  ५) दो वयस्क आपसी सहमति से सम्बन्ध बना सकते है वे कौन दो वयस्क एक माता के जने हुये सगे भाई आपस में? सगे बहिनें आपस में? या फिर भाई-बहन या मां

क्या सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य व चाणक्य की हत्या में चन्द्रगुप्त मौर्य की ग्रीस(यूनान) वाली पत्नी का हाथ था? पढ़ें-

Image
आज के भ्रमित सूचना वाले युग में सत्य वो बिलकुल नहीं जो हमको बताया जाता है,जिस पर जोर देकर अपनी बात मनवाया जाता है.  हमें ये जोर देकर प्रचार प्रसार से मनवाया जाता है कि सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य व हेलेना के मध्य कोई प्रेम कहानी था, सच तो ये है कि जब चन्द्रगुप्त मौर्य ने भूतकाल के यूनान अर्थात आज के ग्रीस को हरा दिया था तब वहां के राजा ने अपनी बेटी हेलेना को चन्द्रगुप्त से विवाह करवाने की इच्छा व्यक्त की थी, जिसे चन्द्रगुप्त मौर्य के गुरु चाणक्य ने ना-नुकुर के बाद इस शर्त से स्वीकार की थी कि इन दोनों की कोई संतान राज काज में हस्तक्षेप नहीं करेगी. जबकि हुआ इसका उल्टा. इन दोनों की संतान ही चन्द्रगुप्त मौर्य व चाणक्य की ह्त्या का कारण बनी, क्योंकि ग्रीस के राजा ने अपनी बेटी चन्द्रगुप्त मौर्य को कोई योजना के अंतर्गत ही दी होगी, कोई शत्रु राजा हार जाने पे अपने शत्रु राजा से बदला लेने के लिए ऐसी अनेकों चालें चलता है जिससे कि निकट भविष्य में बदला लेना संभव हो.  हालाँकि, चंदगुप्त मौर्य के पहले के काल के राजा कभी भी ग्रीस अर्थात यूनान की लड़कियों के साथ वैवाहिक सम्बन्ध नहीं रखते थे. ज